पहले जीब काटी, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट.., तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला की निर्मम हत्या
पहले जीब काटी, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट.., तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला की निर्मम हत्या
Share:

रांची:  झारखंड के गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पर अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला की हत्या कर दी गई है। यह घटना नगर उटारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगीपुर गांव में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव के कुछ अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

तंत्र-मंत्र सिद्धि के नाम पर यहां पहले महिला की जीभ काटी गई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात को महिला की बहन और उसके पति ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी, मृतक महिला के पति के सामने तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर रहे थे। महिला की मौत के बाद ओझा बहन और बहनोई ने महिला की लाश को उसके मायके रंका थाना क्षेत्र के खुरा में ले जाकर जला दिया और चुपचाप घर लौट आए।     

मृतक महिला के पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पहले उसकी पत्नी की जीभ काटी फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। वो तड़पती रही और वो चुपचाप खड़ा देखता रहा। मगर जब उसे अपनी पत्नी की याद आने लगी, तो उससे रहा नहीं गया। इस मामले पर पुलिस अधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया की महिला का क़त्ल किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

‘दाढ़ी कटा…भाजपा के मुखबिर’, BJP के मुस्लिम नेता को मुसलमानों ने ही पीटा, तोड़ डाली ऊँगली

चलती कार में पहले लूटी मां की आबरू फिर 6 साल की बेटी पर पड़ी नजर

बात-बात में दोस्त ने छू लिया पत्नी का गाल, पति भड़का तो निकाला चाकू और...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -