झारखंड के तीन जिलों में हाथियों का आतंक, एक किसान को कुचलकर मारा
झारखंड के तीन जिलों में हाथियों का आतंक, एक किसान को कुचलकर मारा
Share:

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगल से भटककर आए हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। रांची-लोहरदगा सीमा क्षेत्र में भंडरा थाना के अंतर्गत आने वाले ब्राह्मणडीहा गांव में चार हाथियों के समूह ने एक किसान को मक्के के खेत में कुचल कर मार डाला।  किसान रामदेव महतो, गांव में हाथी के आने की सूचना मिलने के बाद अपने मक्के के खेत को देखने गया था, किन्तु खेत पहुंचते ही हाथियों का झुंड रामदेव महतो पर टूट पड़ा और उसे रौंद दिया। 

वहीं, ब्रह्मडीहा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति अंगनु उरांव के घर को नष्ट कर हाथियों ने घर में रखा सारा धान खाकर खत्म कर दिया और घर को भी तबाह कर दिया। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से लोहरदगा, लातेहार और रांची जिले के सीमा से सटे गांव में हाथियों का झुंड भटक रहा है।  वहीं, वनकर्मी अपना-अपना क्षेत्र बताकर अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं।

रांची के वन विभाग की टीम ने लोहरदगा की ओर हाथी को खदेड़ कर भेज दिया तो वहीं, लोहरदगा के गांव वासियों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने के लिए कहा तो उन्होंने अपना क्षेत्र रांची बताया और चलते बने। इस घटना से ग्रामीणों में ख़ासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हाथी उनकी फसल और उनके घरोंदे बर्बाद कर रहे हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

डीजल के भाव में आई गिरावट, जाने नई कीमत

पीएम मोदी आज जारी करेंगे 12 आयुष स्‍मारक डाक टिकट

इस बैंक के सीईओ ने दिया अपने पद से इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -