लॉकडाउन: महाराष्ट्र में फंसे झारखंड के मजदुर, ना खाने के पैसे, ना घर जाने का साधन
लॉकडाउन: महाराष्ट्र में फंसे झारखंड के मजदुर, ना खाने के पैसे, ना घर जाने का साधन
Share:

मुंबई:  कोरोना वायरस के तेजी से फ़ैल रहे संक्रमण की वजह से पूरे देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से कई लोग अपने घरों से दूर विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं। ऐसे ही 28 लोग महाराष्ट्र के कल्याण में फंसे हुए हैं।  यह सभी लोग झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी हैं।  इन सभी की सहायता के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आगे आए हैं।

दरअसल ट्विटर पर एक व्यक्ति ने इन सभी परेशानियों को बताती हुए एक पोस्ट साझा की थी।  शहाबुद्दीन अंसारी नाम के व्यक्ति ने इन लोगों को घर भेजने की गुहार लगाते हुए झारखंड की MLA दीपिका पांडे सिंह और MLA विनोद सिंह को टैग भी किया था। अंसारी का कहना है कि यह सभी मजदूर हैं और इनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इनको अपने घर पहुंचाने में सहायता कीजिए। 

अंसारी के इस ट्वीट के जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीट आया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि हमने कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंद से संपर्क करके इनकी मदद करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने जल्द ही इन मजदूरों के घर पहुँचने का इंतज़ाम करने का भी आश्वासन दिया है।

लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीज़ल पर प्रशासन का बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश

MCX : शाम के कारोबार में उछला सोना, जाने प्रति 10 ग्राम रेट

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?मिलेगी आकर्षक ब्याज दर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -