तीन महीने से भतीजा कर रहा था बुआ का शोषण, लेकिन पंचायत ने पीड़िता को ही कर दिया निर्वस्त्र
तीन महीने से भतीजा कर रहा था बुआ का शोषण, लेकिन पंचायत ने पीड़िता को ही कर दिया निर्वस्त्र
Share:

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के अंतर्गत आने वाले देंगोडीह गांव में एक महिला के साथ उसका ही भतीजा दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन इस मामले की शिकायत के बाद स्थानीय महिलाओं की पंचायत ने निर्वस्त्र कर उसके बाल काट डाले। बहरहाल पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत कर इन्साफ की गुहार लगाई है।

पीड़िता की माने तो पिछले 3 महीने से पति की अनुपस्थिति में उसका भतीजा लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और जब यह बात उसने लोगों को बताई तो उस पर ही सारा इल्जाम लगाकर पंचायत में उसे निर्वस्त्र किया गया और उस से बाल काट कर उसे ही सजा दी गई। फिलहाल पंचायत के इस तुगलकी फरमान और सजा के बाद पीड़िता और उसका पूरा परिवार सदमे में है। जिस दिन महिलाओं की भरी पंचायत में पीड़िता को सजा सुनाई गई, उसके एक दिन पूर्व ही इसका पति घर वापस लौटा था और उसे इस घटना के संबंध में कुछ भी पता नहीं था। 

हालांकि जब उसकी पत्नी को महिलाओं के कथित पंचायत में घर से ले जाया जा रहा था तो उसने रोकने की कोशिश भी की, किन्तु उसका सुनने वाला कोई नहीं था। इस मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एससी एम तमिल वानन ने बताया है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले के लिए सुपर विजन के लिए एसडीपीओ को आदेश दिए गए है। इस महिला के साथ हुए अमानवीय वर्ताव से पंचायत के मुखिया राजीव पांडे भी हैरत में है।

एक दर्जन से अधिक शादियां कर चुकी थी ये महिला, कपड़ों की तरह बदलती थी पति

32 साल से फरार चल रहा था हत्या और रेप का आरोपी, ऐसे आया गिरफ्त में....

छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, मनचले ने लड़की के घर पर चिपका दिए विवादित पोस्टर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -