भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड ! जानिए चिलचिलाती धुप से कब मिलेगी राहत
भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड ! जानिए चिलचिलाती धुप से कब मिलेगी राहत
Share:

रांची: झारखंड इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सूबे के 12 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 5 जिलों में तो तापमान 41 डिग्री के ऊपर है। वहीं मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 5 दिन तक गर्मी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें कि एक सप्ताह पहले आंधी-बारिश के बाद प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, मगर तापमान फिर बढ़ने लगा।

स्थिति यह है कि छह दिन बाद प्रदेश के करीब 12 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान गोड्डा में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून तक झारखंड में भीषण गर्मी रहेगी। 13 जून की शाम को आसमान में बादल छाएंगे और 14 जून से  मानसून से पहले की वर्षा आरंभ हो जाएगी। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज जानकारी दी है कि इस बार झारखंड में मानसून देरी से दस्तक देगा।

दक्षिणी राज्य केरल में मानसून के आने में देरी हो रही है जिसके चलते झारखंड में भी मानसून देरी से पहुंचेगा। विभाग ने उम्मीद जाहिर करते हुए बताया है कि जून 18 से 19 तक राज्य में मानसून आ सकता है। गत वर्ष 2022 में झारखंड में मानसून 18 जून तक आ गया था।

ओडिशा ट्रेन हादसा: अगर 'कवच' लगा होता, तो नहीं जाती सैकड़ों लोगों की जान

'अखिलेश यादव केवल नाम के अध्यक्ष, पार्टी की कमान तो..' , मुलायम सिंह के समधी का सपा पर हमला

ओडिशा ट्रेन हादसे में ममता बनर्जी ने जताई साजिश की आशंका, कहा- कुछ तो हुआ होगा, उचित जांच होने दीजिए..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -