भाजपा MLA ढुलू महतो को मिली जमानत, लगा है ये गंभीर आरोप
भाजपा MLA ढुलू महतो को मिली जमानत, लगा है ये गंभीर आरोप
Share:

रांची: धनबाद की बाघमारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) MLA ढुलू महतो को यौन शोषण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत दे दी गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायमूर्ति  आर मुखोपाध्याय की कोर्ट ने विधायक ढुलू महतो को जमानत दे दी।

बता दें कि बाघमारा से भाजपा MLA ढुलू महतो पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इस मामले में ढुलू महतो की जमानत याचिका को लोअर कोर्ट ने ठुकरा दिया था। इसके बाद MLA ने झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ढुलू महतो की जमातन याचिका पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर फैसले को सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की अदालत ने भाजपा MLA को जमानत दे दी है।

इस मामले में पुलिस ने महतो को गिरफ्तार भी किया था। ढुलू महतो की तरफ से कोर्ट को बताया गया था कि यौन शोषण के मामले में उन्हें साजिशन फंसाया गया है। यह मामला वर्ष 2015 का है और FIR 2019 में दर्ज कराई गई है। राजनीतिक प्रतिद्वंदता की वजह से उनके खिलाफ झूठे मुक़दमे दर्ज किए जा रहे है। झारखंड में नई सरकार आने के बाद महतो के खिलाफ कई मामले दाखिल किए गए हैं।

LIC ने कोरोना क्लेम में दिए 26.74 करोड़ रुपये, कमाई में भी हुआ रिकॉर्डतोड़ इजाफा

भेदभाव का शिकार हुए इरफ़ान के बेटे, कहा- 'मुझे एंटी नेशनलिस्ट बोला तो नाक तोड़ दूंगा...'

अगस्त महीने से आपके हाथ में कम आएगी सैलरी, बदलने वाला है ये बड़ा नियम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -