झारखंड सरकार ने पेश किया 2016-17 का बजट
झारखंड सरकार ने पेश किया 2016-17 का बजट
Share:

रांची : उतर प्रदेश, कर्नाटक के बाद अब झारखंड सरकार ने भी आगामी वितीय वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करीब 63,502 करोड़ रुपए का बजट का पेश किया है। बजट में 37,065.35 करोड़ योजना मद के लिए और 26,437.34 करोड़ गैर मद योजना के लिए दिया है। झारखंड में इस साल में कुल 13489 करोड़ रुपए का राजस्व बताया जा रहा है। यह पहली बार है, जब झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से पहले बजट पेश किया है। राज्य सरकार ने बजट पर आम लोगों की राय लेने के लिए एक पोर्टल भी लांच किया था।

बजट की मुख्य बातें-

1. डिजिटल झारखंड बनाने पर जोर
2. 54 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है
3. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की दी जाएगी सुविधा
4. जैव खेती को दिया जाएगा बढ़ावा
5. सरकारी और सार्वजनिक जगहों पर एलईडी लाइट के लिए अनुदान
6. बायोगैस संयत्र लगाने के लिए दिया जाएगा सरकारी अनुदान
7. देवघर में बनाया जाएगा पावर प्लांट

8. ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राज्य
9. सोलर पावर पर दिया जोर
10. झारखंड बनेगा पावर हब
11. गांव में शत प्रतिशत बिजली देने का लक्ष्य
12. आयातकों को दी जाएगी सुविधा
13. स्कूलों में मेक इन इंडिया का होगा पाठ्यक्रम
14. 16 जिलों में 71 नए स्मार्ट थाने बनाए जाएंगे
15. कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -