झारखंड सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड
झारखंड सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली: देश में जहां बेरोजगारी अपने चरम पर है वहीं झारखंड सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में नया आयाम खड़ा किया है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वहीं झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुश खबर है. खबर ये है कि झारखंड सरकार द्वारा एक साथ 25 हजार बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है साथ ही उनको नियुक्ति पत्र भी दे दिए है. ये बात शुक्रवार को रांची में हो रहे स्किल समिट के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने कही.

शुक्रवार को रांची में स्किल समिट का उद्घाटन हुआ था. जिसमें शिरकत करने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे थे. उन्होंने स्किल समिट के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि झारखंड की विकास वृद्धि दर 8.6 फीसदी है वहीं झारखंड विकास वृद्धि में देश में दूसरे नंबर पर है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुए थे.

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम झारखंड में पॉली फाइबर बनाएंगे साथ ही आधुनिक पॉलिस्टर बनाएंगे. वहीं बहुत जल्द झारखंड को टेक्सटाइल हब भी बनाया जाएगा. साथ ही उन्होंने 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देकर रिकॉर्ड बनाने पर झारखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड में जल्द ही नेचुरल गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि बड़े निवेशक झारखंड में आएंगे .

योगी के किस फैसले का विरोध कर रहे हैं अखिलेश?

दबंगों ने हत्या के गवाह की ज़ुबान काटी

वसुंधरा राजे के बाद शिवराज ने बैन की मध्य प्रदेश में 'पद्मावत'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -