झारखंड चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजॉय कुमार हुए AAP में शामिल
झारखंड चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजॉय कुमार हुए AAP में शामिल
Share:

नई दिल्‍ली: झारखंड कांग्रेस इकाई के के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजॉय कुमार ने आज आम आदमी पार्टी (आप) ज्वॉइन कर ली है। अजॉय कुमार ने लोकसभा चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में अजॉय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

अजॉय कुमार ने कांग्रेस छोड़ते वक़्त अपने इस्तीफे में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने निजी हित को पार्टी हित से ऊपर रखा, उन्होंने अपने इस्तीफे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर ओरान, प्रदीप बालमुच्चू, चंद्रशेखर दूबे, फुरकान अंसारी तथा अन्य नेताओं पर लोकसभा चुनाव के दौरान निजी हित को पार्टी हित से आगे रखने का इल्जाम लगाया था।  

इसके साथ ही राज्य में लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा भी डॉ अजॉय कुमार ने इन सभी नेताओं पर फोड़ा था। उन्होंने इल्जाम लगाया था कि उनकी पार्टी के ही नेताओं ने उनपर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दो समूहों में बंट गई थी. एक का नेतृत्व अजय कुमार तो दूसरे का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य नेताओं द्वारा किया जा रहा था. पिछले महीने जब अजय कुमार रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में एक पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे तो सहाय के समर्थकों से उलझ गए थे.

केंद्र सरकार ने लगाया ई-सिगरेट पर बैन, पांच लाख तक के जुर्माने का प्रावधान

INX मीडिया मामला: आज ख़त्म हो रही चिदंबरम की हिरासत, ED मांग सकती है कस्टडी

महाराष्ट्र चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना-भाजपा में फंसा पेंच, संजय राउत ने दी ये चेतावनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -