इस राज्य में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद
इस राज्य में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद
Share:

रांची: झारखंड में 15 दिसंबर से किसानों से धान की खरीद आरम्भ होगी। प्रदेश के तमाम प्रखंडों में लैम्पस एवं पैक्स में धान की खरीदारी आरम्भ करने के लिए जरुरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार किसानों द्वारा विक्रय किए जाने वाले धान के कुल दाम का पचास फीसदी भाग सरकार तत्काल भुगतान कर देगी। अन्नदाताओं को बाकी पचास फीसदी राशि 3 माह के अंदर दी जायेगी। सरकार ने एक किसान से धान खरीदारी के लिए 200 क्विंटल की अधिकतम सीमा निर्धारित की है।

वही प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि सरकार ने इस बार बीते वर्ष के मुकाबले में 2 लाख टन ज्यादा धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इस बार 8 लाख टन की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीती बार 6 लाख टन के लक्ष्य के खिलाफ सरकार ने 6.2 लाख टन धान की खरीद की थी।

धान खरीदारी की दरें बीते वर्ष के बराबर हैं। साधारण धान के लिए 2050 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए किस्म के लिए 2070 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा। इस राशि में केंद्र द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाने वाला बोनस दोनों सम्मिलित है। कहा गया है कि एक किसान से ज्यादातर 200 क्विंटल धान खरीदने की सीमा निर्धारित किये जाने के पीछे का कारण यह है कि सरकार अधिक से अधिक किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य का फायदा पहुंचाना चाहती है। 

'आतंकी घर में घुस जाए तो 2 दिन बाहर इंतज़ार करो..', भारतीय सेना को कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने दिया ज्ञान

एजाज पटेल के इतिहास रचते ही लगी Memes की झड़ी

जानिए कौन है एजाज पटेल? जिसने झटके टीम इंडिया के 10 विकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -