झारखंड उपचुनाव: दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी 4000 वोट से आगे
झारखंड उपचुनाव: दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी 4000 वोट से आगे
Share:

रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि दुमका सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार डॉ लुईस मरांडी 3819 मतों से आगे है और झामुमो के बसंत सोरेन को 1379 मिले हैं। राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट काउंटिंग शुरू हो गई। नतीजे शाम तक प्राप्त हो जाएंगे।

दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है। कोरोना महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ वोट काउंटिंग कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है। कांग्रेस MLA राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है। बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने की वजह से इस सीट पर उप चुनाव कराया गया। दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है।

न्यूयॉर्क सिटी ने छुट्टियों के मौसम से पहले किया आग्रह, कोरोना के खिलाफ बरतें अधिक सावधानी

बिहार चुनाव: नतीजों से पहले तेजप्रताप यादव का ट्वीट - 'तेजस्वी भवः बिहार!'

छोटे भाई के लिए तेज प्रताप का आशीर्वाद- तेजस्वी भव बिहार!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -