झारखंड चुनाव: किंग मेकर की भूमिका में आजसू ? भाजपा से सुदेश महतो से किया संपर्क
झारखंड चुनाव: किंग मेकर की भूमिका में आजसू ? भाजपा से सुदेश महतो से किया संपर्क
Share:

नई दिल्‍ली : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं. सुबह 9.30 बजे तक आए रुझानों में जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई थी, तो विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद गठबंधन 33 सीटों पर आगे चल रहा है. इस समय तक के रुझानों में किसी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है. 

इस समय तक राज्‍य की 81 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत का आंकड़े से दूर रही और किसी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण जनादेश नहीं था. सूत्रों के मुताबिक, इसी बीच भाजपा ने आजसू से संपर्क किया है. सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा ने अपने पूर्व सहयोगी सुदेश महतो, जोकि आजसू के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष हैं, से वार्ता की है.  सुबह साढ़े 9 बजे तक के रुझानों में भाजपा 35 तो आजसू 8 सीटों पर आगे थी. इस तरह यदि दोनों दल साथ आते हैं तो 43 सीटों के संख्‍याबल के साथ वह बहुमत का आंकड़ा जुटा लेते हैं और सरकार का गठन कर सकते हैं.

दरअसल, झारखंड के राजनीतिक दल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो और उनकी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन के बगैर मैदान में उतरी. इससे पहले सुदेश महतो को लगातार भाजपा का समर्थन मिलता रहा. पिछले चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया था.

GST Rate में आया बड़ा परिवर्तन, जानिये बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कुछ ऐसा

CBIC ने बड़ा दी है समयसीमा, फार्म भरने की अगली तारीख जानिये यहाँ

Morgan Stanley के मुताबिक Reliance-BP पेट्रोल पंपों के आने से कीमतों में बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -