विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड में सियासत गर्म, भाजपा-झामुमो सदस्यता अभियान में जुटी
विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड में सियासत गर्म, भाजपा-झामुमो सदस्यता अभियान में जुटी
Share:

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश में जुट गया है। साथ ही झामुमो प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान पर भी कटाक्ष किया है। झामुमो का कहना है कि मिस कॉल की धोखाधड़ी में हम भरोसा नहीं रखते।  हम लोगों से सीधा संवाद और जनसंपर्क कर उन्हें सदस्य बना रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता ने भी पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि जिन्हें जनता ने सत्ता से मिस कर दिया, उन्हें मिस्ड कॉल की सदस्यता पर आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। दरअसल, झामुमो इन दिनों सदस्यता अभियान में लगी हुई है। झामुमो का लक्ष्य 50 लाख लोगों को सदसीसा बनाने का है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि झामुमो का सदस्यता अभियान बीते 6 महीने से जारी है। 

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आवाम ने पिछली बार जिन्हें सत्ता से मिस करा दिया था, उन्हें मिस्ड कॉल से सदस्यता पर आपत्ति जाहिर करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे यहां मिस्ड कॉल के साथ ही ऑफलाइन भी सभी डिटेल्स लेकर फॉर्म भर कर डाटा तैयार किया जाता है। इस तरह की बातें झामुमो कर रहा है और वे 50 लाख सदस्यों के लक्ष्य की बात कर रहे हैं। यदि पांच लाख भी सदस्य बना लेते हैं तो ये उनकी पार्टी के लिए बड़ी बात होगी।

सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलने जा रही थी प्रियंका, यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया

सोनभद्र नरसंहार पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 1955 में ही पड़ चुकी थी इसकी नींव

बिहार में बाढ़ को लेकर सियासत जारी, राजद ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -