झारखंड चुनाव: बाबूलाल मरांडी बोले- परिणाम आने के बाद गठबंधन पर करेंगे चर्चा
झारखंड चुनाव: बाबूलाल मरांडी बोले- परिणाम आने के बाद गठबंधन पर करेंगे चर्चा
Share:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सत्ता जाती दिख रही है. सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों में झारखंड, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नज़र आ रहा है. वहीं भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से काफी पीछ नज़र आ रही है. वहीं सत्ता की चाबी अपने पास रखने का दावा करने वाले आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (आजसू) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. 

झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं आए हैं. हम जनता का फैसला स्वीकर करते है. हम जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं. अभी परिणाम आने दीजिए, इसके बाद हम बैठेंगे और फैसला लेंगे कि आगे क्या करना है.   

सुबह 8 बजे आरंभ हुई मतगणना में कई बार उतरा चढ़ाव देखने को मिले. किन्तु दोपहर होते होते तस्वीर एकदम स्पष्ट होती दिखाई दी. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी के साथ गठबंधन कर चुनावी दंगल में उतरी कांग्रेस पार्टी के लिए झारंखड से अच्छी खबर आई. प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 41 सीटों की जरुरत है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 11.30 बजे तक के आंकडो़ं के अनुसार कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन 41 सीटों पर आगे हैं. 

National Film Awards: बॉलीवुड के शहंशाह को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरूस्कार

GST Rate में आया बड़ा परिवर्तन, जानिये बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कुछ ऐसा

CBIC ने बड़ा दी है समयसीमा, फार्म भरने की अगली तारीख जानिये यहाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -