झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 9 बजे तक हुई 13.05 % वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 9 बजे तक हुई 13.05 % वोटिंग
Share:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.05 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव सहित 309 उम्मीदवार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। 

इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 32 है। इस चरण में 12 विधानसभा सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, पांच विधानसभा सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। 

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 62 फीसद वोटिंग दर्ज की गई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, वहीं एक सीट आजसू पार्टी को जीत हासिल हुई थी। वहीं, दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक पर भाकपा माले के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

Income Tax में मिल सकती है राहत, टैक्स रेट में होंगे बदलाव

जॉन इस फिल्म में अकेले 10 आदमियों को चटाएंगे धूल, पुलिस की वर्दी में दिखेंगे इमरान

शाहिद कपूर की तबियत खराब होने के कारण पोस्टपोंन हुई फिल्म जर्सी की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -