पारा शिक्षकों के मुद्दे पर दो बार स्थगित हुई झारखंड विधानसभा की कार्यवाही
पारा शिक्षकों के मुद्दे पर दो बार स्थगित हुई झारखंड विधानसभा की कार्यवाही
Share:

बोकारो : झारखंड में पारा शिक्षकों के मुद्दे पर कार्यस्थगन की मांग के साथ मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं झारखंड विकास मोर्चा के विधायकों के हंगामे के चलते बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही भोजना अवकाश के पहले दो बार स्थगित की गई। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर सदन में विपक्ष के नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने पारा शिक्षकों का मुद्दा उठाया और अपनी पार्टी की ओर से लाये गये कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। 

जमकर हुई नारेबाजी, विधानसभा स्थगित 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के आलमगीर आलम और झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ने भी अपने अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विशेष चर्चा कराये जाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्तावों को अमान्य कर दिया। तब विपक्षी विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ कर नारेबाजी करने लगे।

दोपहर साढ़़े बारह बजे बैठक शुरू होने पर सदन में फिर इसी मुद्दे पर हंगामा होने लगा इसके बाद विधानसभा में हुए भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने आवश्यक विधायी कार्य संपन्न कराए और बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

नए साल से टूरिस्ट वीजा दे सकता है सऊदी अरब

असम पुलिस की बड़ी कामयाबी, आधा किलो आरडीएक्स के साथ दो आतंकियों को दबोचा

अरुण जेटली का दावा, जीएसटी के बाद से टैक्स सिस्टम में आया सुधार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -