पति से झगड़े के बाद घर से 'गायब' हुई महिला, बेटे संग कुँए में मिली लाश
पति से झगड़े के बाद घर से 'गायब' हुई महिला, बेटे संग कुँए में मिली लाश
Share:

रांची: झारखंड के गिरडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गदर गाँव में कुएं में महिला व डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की शिनाख्त गदर की रहने वाली 40 वर्षीय पुनीया देवी पति राजू यादव के रूप में हुई है। लोगों ने बताया है कि बुधवार को पति-पत्नी के बीच गोबर उठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में महिला बच्चे के साथ लापता हो गई।

शुक्रवार को गावां थाने में महिला व बच्चे के लापता होने की खबर दी गई। परिजन आसपास के क्षेत्रों में दोनों को तलाश कर रहे थे। सोमवार को दुर्गंध उठने पर जब लोगों ने कुएं में देखा, तो उसमे लाश होने का पता चला। देखते-देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला का मायके तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोद गाँव में है। महिला को तीन बेटियां व एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। कुएं में महिला के साथ उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र का शव भी बरामद हुआ है। शव पूरी तरह गल चुका था और उसमे से दुर्गंध आ रही थी। घटना की सूचना पर मायके से महिला का भाई व पुत्री सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के क्रंदन से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

मृतका के भाई खिरोद के रहने वाले गोपाल यादव ने कहा कि उनकी बहन को शादी के बाद प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

गर्भवती पत्नी की हत्या कर फंदे पर झूला पति, परिजनों ने पुलिस को बताए बिना कर डाला अंतिम संस्कार

सलमान ने घर पर लगाया 'पाकिस्तानी झंडा', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

दिल्ली: जामिया नगर में वासिफ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दहशत में लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -