रांची: झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। उसने अपनी 32 वर्षीया पत्नी को पहले लाठी-डंडा से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और बाद में जहर देकर उसे मार डाला। यह घटना शिकारीपाड़ा के अंतर्गत आने वाले खड़ीपहाड़ी गांव में हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला फुलमुनी रानी के पति पुरन देहरी को अरेस्ट कर लिया है।
बताया जाता है कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और तैश में आकर पति ने पहले पत्नी की लाठी-डंडा से पिटाई की और बाद में उसे जहर देकर हत्या कर दी। लाठी से पिटाई करने के कारण उसका शरीर पूरी तरह फुल गया था। मृतका के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला के परिजन मुनी राम देहरी ने जानकारी दी है कि 3 दिन पहले पति व पत्नी के बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। रात में भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला का क़त्ल कर उसके शव को बरामदे में रख दिया गया था। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर तुरंत शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में पति के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।
महिला टीचर के माथे पर 'बिंदी' देख आगबबूला हुआ पुलिस अफसर, करने लगा ऐसी हरकत...
ऑनलाइन दोस्त से मिलने पहुंची 9वी की छात्रा, जबरदस्ती ले गया और...
ऑनलाइन गेम के चलते गई इंदौर के युवक की जान, यहां जानें पूरा मामला