CRPF और नक्सलीयों में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
CRPF और नक्सलीयों में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
Share:

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ मंगलवार तड़के हुई। झारखंड पुलिस की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि लातेहार और पालमू जिले में गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। पलामू के एसपी मयूर पटेल ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि पलामू जिले के सतबारा जंगल के बाकोरिया इलाके में नक्सली कैंप कर रहे हैं। इसके बाद ही ज्वाइंट ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

इसमें पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद ली। पुलिस ने बताया कि एनएच-75 पर बाकोरिया के पास रात 12 बजे से ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। कुछ देर बाद ही दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई और यह मंगलवार तड़के तक चली। मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने के बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस और सीआरपीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -