सांसद भूरिया की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भीगी पलकों के साथ दी विदाई
सांसद भूरिया की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भीगी पलकों के साथ दी विदाई
Share:

इंदौर: रतलाम-झाबुआ के सांसद दिलीपसिंह भूरिया की पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह इंदौर से बदनावर ले जाया गया। यहां से पेटलावद, थांदला, मेघनगर और फिर झाबुआ में लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। शाम 6 बजे पैतृक गांव माछलिया (झाबुआ) में आदिवासी रीतियों के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। भूरिया का बुधवार को गुड़गांव के मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया था। 71 साल के भूरिया को 5 जून को रतलाम में हृदय घात हुआ था। 6 जून को उन्हें गुड़गांव अस्पताल रैफर किया था। वहां बुधवार सुबह 10 बजे भूरिया ने आखरी सांस ली और इसी के साथ वह झाबुआ के लोगो को अलविदा कह गए। बुधवार शाम को विशेष विमान से भूरिया का पार्थिव शरीर इंदौर लाया गया। पार्थिव देह को संभागीय बीजेपी कार्यालय पर जनसामान्य के लिए अंतिम दर्शन हेतु रखा गया था।

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब-

इंदौर से लेकर उनके पैतृक गांव माछलिया तक जगह-जगह उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अंतिम दर्शन में शामिल होने दूर-दूर से लोग उनके गांव पहुंचे। पेटलावद के साथ ही झाबुआ में भी अपने नेता को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आए। सभी की ऑंखें नम थी और उन्ही नम आंखों से उन्हें विदाई दी। भूरिया की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जेराम ओराम, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश के मंत्री पारस जैन, विजय शाह, अंतरसिंह आर्य, अनूप मिश्रा, वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, प्रभात झा, मनोहर ऊंटवाल, कांतिलाल भूरिया सहित दिल्ली, भोपाल, इंदौर, गुजरात, छत्तीसगढ़ व झारखंड के दर्जनों नेता शामिल हुए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -