शादी के बंधन में बंधने जा रही है 'तारक मेहता...' शो के जेठालाल की बेटी, इस दिन लेंगी सात फेरे
शादी के बंधन में बंधने जा रही है 'तारक मेहता...' शो के जेठालाल की बेटी, इस दिन लेंगी सात फेरे
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिलीप जोशी ससुर बनने वाले हैं। जी हां, बिल्कुल ठीक सूना आपने। दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी को उनका लाइफपार्टनर  मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल बन कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर दिलीप जोशी जोर-शोर से बेटी की बिदाई की तैयारियों में जुटे हैं। 

दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी जल्द ही जीवन के नये पड़ाव में कदम रखने जा रही हैं। खबर के अनुसार, नियति जोशी की शादी 11 दिसबंर को मुंबई के ताज होटल से होगी। बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी अपनी बेटी की शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने बेटी की शादी के लिये 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम को आमंत्रित भी किया है। इसके अतिरिक्त शादी में टेलीविज़न एवं सिनेमा जगत के कई बड़े सितारें भी दिखाई दे सकते हैं। 

वही नियति के होने वाले लाइफपार्टनर का नाम यशोवर्धन मिश्रा है, जो लोकप्रिय लेखक अशोक मिश्रा के बेटे हैं। दिलीप जोशी की बेटी एवं यशोवर्धन मिश्रा एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इस के चलते दोनों के दिल मिले तथा बात आगे बढ़ गई। वर्षों तक एक-दूसरे को जानने के पश्चात् एक समय आया जब दोनों को लगा कि अब उन्हें अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहिये। आखिर वो दिन भी आ गया जब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

टीवी के इस मशहूर अभिनेता के घर आया नन्हा मेहमान

'तलाक हो गया तो औरत को मर जाना चाहिए?' जानिए आखिर क्यों काम्या पंजाबी ने कही ये बात?

आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -