जेनिफर विंगेट की लव-लाइफ रही बेहद कंट्रोवर्सियल
जेनिफर विंगेट की लव-लाइफ रही बेहद कंट्रोवर्सियल
Share:

टीवी की जानी मानी अदाकारा जेनिफर विंगेट टीवी की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और आज एक्ट्रेस अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके अलावा 'कसौटी जिंदगी के', 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', और 'बेहद' जैसे शोज के जरिए धमाल मचाने वाली जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी काफी कंट्रोवर्सियल भी रही है।वहीं  करण सिंह ग्रोवर के साथ उनके तलाक की खबर ने फैंस को दिल ही तोड़ दिया था। इसके अलावा, फैंस आज भी इनकी जोड़ी को याद करते है और इनकी कुछ तस्वीरें तो ऐसी है कि उन्हें दिल से निकाल पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।वहीं  इन्हीं तस्वीरों की मदद से चलिए एक नजर डालते है जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी पर...जो टीवी के कंट्रोवर्सियल किस्सों में से एक है।एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' के सेट पर ही जेनिफर विंगेट की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। 

इसके अलावा इस शो के दौरान ही जेनिफर और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे थे।सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर की केमेस्ट्री को हर किसी ने पसंद किया था। इसके अलावा इस सीरियल में जेनिफर ने सुकीर्ति कंडपाल और शिल्पा आनंद को रिप्लेस किया था। जेनिफर विंगेट के साथ फोन पर लम्बी बातचीत करने के बाद करण ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। तभी करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विगेंट को शादी के लिए प्रपोज किया था।साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  सगाई के दो महीने बाद ही करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने शादी कर ली थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने एक दूसरे को किस किया था और इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। वहीं शादी के तीन साल करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म अलोन में काम करना शुरु किया था। वहीं इस दौरान बिपाशा बासु के साथ उनके अफेयर की भी अफवाहें उड़ी थी।इन अफवाहों के बीच करण और जेनिफर अलग हो गए और इसके बाद साल 2016 में करण ने बिपाशा बासु संग सात फेरे लिए थे।

भारती ने वीडियो शेयर कर बताया लॉकडाउन आगे बढ़ा तो क्या होगा हाल

TVS की इन पावरफुल बाइकों की कीमत में हुआ इजाफा

अर्चना पूरण सिंह ने बताया कैसी चल रही है लॉकडाउन लाइफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -