बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक का हाथ थामे नजर आई जेनिफर
बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक का हाथ थामे नजर आई जेनिफर
Share:

हॉलीवुड जेनिफर लोपेज अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अभिनेत्री इन दिनों बेन एफ्लेक को डेट कर रही है। जेनिफर को बेन के साथ हमेशा ही देखा जाता है। हाल ही में जेनिफर को बेन के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है, इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई है।

फोटोज में जेनिफर क्रीम शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रही है। इसके साथ अभिनेत्री ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स से जेनिफर ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश लग रही है। वहीं बेन एफ्लेक चेक शर्ट और ब्लैक जींस में नज़र आ रहे हैं। लॉस एंजिल्स की सड़कों पर कपल का रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 

दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे है। जेनिफर और बेन में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। खबरों की माने तो जेनिफर और बेन का वर्ष 2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी कर चुकी थी। जेनिफर का एलेक्स संग ब्रेकअप हो गया था। अब फिर से दोनों एक-साथ आ चुके हैं। 

Oscars इवेंट प्रियंका ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, वायरल हुआ वीडियो

बेटे के नाम को लेकर पहले हुई ट्रोल, अब काइली जेनर करने जा रही ये बड़ा काम

किम और पीट के रिश्ते पर हॉलीवुड ने भी लगाई मुहर...!

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -