एक बार फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई जेनिफर लोपेज
एक बार फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई जेनिफर लोपेज
Share:

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल  जेनिफर लोपेज अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। अभिनेत्री इन दिनों बेन एफ्लेक को डेट कर रही है। जेनिफर को बॉयफ्रेंड के साथ हमेशा ही स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में जेनिफर को डिनर डेट के बीच बेन के साथ बेवर्ली हिल्स में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रही है।

लुक की बात की जाए तो जेनिफर ब्राउन लॉन्ग कोट में दिखाई दे रही है। इसके साथ अभिनेत्री ने हील पहन रखी थी। लाइट मेकअप और हाई बन से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस स्टाइलिश और सुन्दर नज़र आ रही है। वहीं बेन ब्लैक कोट और पैंट में हैंडसम दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस फोटो में कपल का रोमांटिक अंदाज साफ़ नज़र आ रहा है। दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं।

जानकारी के लिए हम बता दें कि जेनिफर और बेन का रिश्ता वर्ष  2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। जेनिफर का एलेक्स के साथ रिश्ता खत्म हो गया था। अब फिर से दोनों एक-साथ आ गए हैं। 

बर्फ के बीच कर्टनी कार्दशियन ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा काइली जेनर का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया सिंगर रिहाना का ग्लैमरस अंदाज़, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -