चौथे पति के साथ पेरिस में हनीमून एन्जॉय कर रही जेनिफर लोपेज
चौथे पति के साथ पेरिस में हनीमून एन्जॉय कर रही जेनिफर लोपेज
Share:

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक 16 जुलाई को विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। 20 वर्ष उपरांत कपल का प्यार मुकम्मल हो गया है। इन दिनों जेनिफर और बेन पेरिस में हनीमून एंजॉय कर रही है। हाल ही में दोनों को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट भी किया जा चुका है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई है। 

फोटोज में जेनिफर पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ अभिनेत्री  ने हील पहन रखी है। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट दिखाई दे रही है। वहीं बेन ब्लू शर्ट और पैंट में हैंडसम दिख रहे है। दोनों हाथ में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ रहे है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। बता दें दोनों का अफेयर 2000 के आसपास बहुत चर्चाओं में रहा था। वर्ष 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हुआ रहा। बेन से ब्रेकअप के बाद जेनिफर लोपेज ने 3 बार विवाह रचाया था।

1997 से 1998 के दौरान उनका विवाह ओजानी नोआ के साथ चला। जिसके उपरांत उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से विवाह किया जो 10 वर्षों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया।जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं। वहीं  बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से विवाह कर लिया था। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। वर्ष 2018 में दोनों का तलाक हो गया 

रिलीज हुआ ब्लैक पैंथर-2 का धमाकेदार ट्रेलर, लेकिन खली इस अभिनेता की कमी

सिल्वर बिकनी में किम ने लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस का दिल जोरों से धड़का

पूर्व पति ब्रैड पिट के खिलाफ एंजेलिना ने जीती क़ानूनी जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -