डोंट लुक अप' के रेड कार्पेट प्रीमीयर में अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नज़र आई जेनिफर लॉरेंस
डोंट लुक अप' के रेड कार्पेट प्रीमीयर में अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नज़र आई जेनिफर लॉरेंस
Share:

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस हॉलीवुड का जाना माना नाम है। जेनिफर ने अपने टैलेंट के दम पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छवि छोड़ी है। चाहे बात एक्शन सीन की हो, एक्टिंग की या फिर लुक्स वह हर अंदाज में अपने फैंस को अपना दीवाना बना लेती है। इसी वर्ष  सितंबर में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थीं। वहीं प्रेग्रेंसी अनाउंस करने के उपरांत पहली बार जेनिफर लॉरेंस ने पब्लिक अपीयरेंस दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीच उनके पति कुक मारोनी साथ नहीं थे। जेनिफर लॉरेंस न्यूयॉर्क शहर में 'डोंट लुक अप' के रेड कार्पेट प्रीमीयर में शामिल हुई। इस  बीच  उन्हें बड़े की काॅन्फिंडेस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई नज़र आई। रेड कार्पेंट पर वह को-स्टार लियोनार्डो के साथ दिखाई दी।

लुक की बात की जाए तो जेनिफर लॉरेंस ने  फ्लोर लेंथ ग्लिटरिंग गोल्ड गाउन में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट दर्शा रहा था। वहीं डिकैप्रियो ने एक फिट नेवी सूट पहन रखा था। दोनों ही स्टार ने अपने लुक से ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी। हम बता दें कि जेनिफर लॉरेंस ने वर्ष 2018 में आर्ट गैलरी के निर्देशक कुक मारोनी को डेट किया था। 2019 फरवरी में इन दोनों से सगाई की थी, इसके उपरांत उन्होंने उसी वर्ष अक्टूबर में विवाह भी कर लिया था। वहीं साल 2021 में जेनिफर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एलान किया। 

जेनिफर लॉरेंस ने भले ही अपने करियर की शुरुआच TV शोज में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर की थी लेकिन आज वे अमेरिका की टॉप मॉडल्स और एक्ट्रेस में से एक कही जाती है। लॉरेंस महज 22 वर्ष की आयु में अकादमी अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोबल जैसे अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 

एक बार फिर बॉयफ्रेंड की बाँहों में बाहें डाली नज़र आईं जेनिफर लोपेज

एक किस ने बदल दी थी काइली जेनर की किस्मत, आज है अरबों की मालकिन

जॉर्ज क्लूनी ठुकराया करोड़ों का प्रस्ताव, लेकिन बॉलीवुड वाले गुटखा खाके बोलते हैं “जुबाँ केसरी”

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -