JDU कार्यकर्ता की पत्नी का सरेआम हुआ क़त्ल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बना लिया बंधक
JDU कार्यकर्ता की पत्नी का सरेआम हुआ क़त्ल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बना लिया बंधक
Share:

कटिहार: बिहार के कटिहार में JDU कार्यकर्ता की पत्नी का एक विवाद के चलते क़त्ल कर दिया गया है। JDU कार्यकर्ता का नाम अब्दुल सत्तार है। वह JDU के कर्मठ कार्यकर्ता बताए जाते हैं। अब्दुल सत्तार की पत्नी की नगमा की मारपीट करने के पश्चात् गला दबाकर क़त्ल कर दिया गया है। मृतक नगमा की आयु 34 वर्ष बताई गई है।

ये घटना कटिहार के फलका थाना के मघेली पंचायत के बड़ी चातर नहर टोला गांव की है। घटना के पश्चात् आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घंटों तक बंधक बनाए रखा। तहरीर पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने के बाद अपराधी घर छोड़कर फरार हो गया।

वही मौके पर एसपी और कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े घरवालों ने फलका थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार को मृतका का पति अब्दुल सत्तार एक शादी में सम्मिलित होने गया था। जब वह घर वापस लौटा तो उसने पत्नी नगमा भारती को मरा हुआ पाया। JDU कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ने बताया कि बीवी के दुपट्टे से उसका गला दबा कर मार दिया गया। पत्नी नगमा के शरीर पर मारपीट होने के निशान मिले हैं। वहीं, अब्दुल सत्तार के बच्चों ने कहा कि उनके बड़े चाचा वजीर चाचा ने वारदात को अंजाम दिया है। अब्दुल सत्तार के अनुसार, पानी की टंकी से निरंतर जल बहने को लेकर विवाद था। पानी फिल्टर सफाई के समय कुछ पानी बड़े भाई के आंगन में चला गया था। उसको लेकर एक माह पहले भी झगड़ा हुआ था। किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस वजह से उसके बड़े भाई ने नगमा का क़त्ल कर दिया। बुधवार तक विवाद जारी था। अब्दुल सत्तार के समर्थन में आए ग्रामीण मृतका नगमा के शव को उठाने नहीं दे रहे थे। तत्पश्चात, थानाध्यक्ष उमेश पासवान एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

कांग्रेस से अलग होते ही कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी को लेकर कह डाली बड़ी बात

झीरम घाटी नक्सली हमले की जाँच में बाधा डाल रही है भाजपा: CM बघेल

योगी सरकार कल पेश करेगी अपना पहला बजट, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -