मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर सड़क पर उतरे जदयू समर्थक, मोदी का फूंका पुतला
मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर सड़क पर उतरे जदयू समर्थक, मोदी का फूंका पुतला
Share:

पटना : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर उपजा विवाद अब सड़कों पर आ गया है। नीतीश कुमार के समर्थन के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया है। जेडीयू कार्यकर्ताओ और समर्थकों ने न सिर्फ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने इस पूरे विवाद के पीछे भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ बताया है।

इसपर पलटवार करते हुए भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने नीतीश कुमार से सवाल किया है कि, क्या पीएम मोदी ने आपको इस्तीफा देने को कहा था? दरअसल लोकसभा चुनाव में जेडीयू पार्टी को मिली हार के बाद CM नीतीश कुमार ने अपने पद छोड़ कर जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था। बाद में सीएम मांझी द्वारा दिए गए बयानों के बाद जब जेडीयू ने जीतन राम मांझी को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा तब उन्होंने साफ मना कर दिया। उधर जेडीयू ने आरोप लगाया है की इन सब के पीछे भाजपा का हाथ है।

जेडीयू समर्थकों के विरोध प्रदर्शन से पहले जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआइ ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। इन लोगों ने बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए पर्दे के पीछे से राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर आरोप लगाया गया है की वह विरोधाभासी बयानबाजी कर रहे है। इसके साथ ही राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को भी आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए गए है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर रोक लगाना जरूरी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -