चुनाव के ठीक पहले ही पड़ी गठबंधन में फूट
चुनाव के ठीक पहले ही पड़ी गठबंधन में फूट
Share:

पटना/बिहार : इन दिनों बिहार में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। इस दौरान एक हुए जनता परिवार में ही फूट पड़ती दिखाई दे रही है। यही नहीं आरजेडी, जेडीयू, और राजद के नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई जारी है। ऐसे में भाजपा को कुछ लाभ मिलता नज़र आ रहा है। यही नहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर मामले को लेकर जानकारी दी जा रही है। यही नहीं पार्टी द्वारा वर्ष 2015 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की मंशा जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता इसी उम्मीद के साथ तैयारी में लगे हैं। 

मगर सबसे ज्यादा अहम सवाल भावी मुख्यमंत्री पद का है तो दूसरी ओर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा यह जताया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना एक आत्मघाती कदम होगा। लालू की पार्टी के नेता रघुवंश के अनुसार नीतीश कुमार को हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। हालांकि जदयू द्वारा राजद से विलय के मामले में गठबंधन की बात कही गई। 

बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व सत्ताधारी जनता दल ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ विलय करने से इंकार कर दिया। यही नहीं जदयू में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा कहा गया कि अब गठबंधन होगा वहीं जनता परिवार के महाविलय की बात फिलहाल टाल दी गई है। दूसरी ओर अब आने वाले विधानसभा चुनाव गठबंधन द्वारा ही लड़े जा सकेंगे। पार्टी का चुनाव अभियान 18 जून से प्रारंभ होगा। मिली जानकारी के अनुसार जदयू के साथ जाने को लेकर कांग्रेस का तर्क है कि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार द्वारा अच्छा कार्य किए जाने की बात कही। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -