साईड नहीं देने पर हुआ विवाद, विधायक के बेटे ने खेला खुनी खेल
साईड नहीं देने पर हुआ विवाद, विधायक के बेटे ने खेला खुनी खेल
Share:

गया ​: बिहार के गया में जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे राॅकी ने साईड न देने पर हुई कहासुनी के बाद कारोबारी के पुत्र को गोली मार दी। वारदात के बाद विधायक पुत्र फरार हो गया। इस मामले में मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव को पकड़ लिया गया। दरअसल इस क्षेत्र में बिंदी यादव बाहुबली के तौर पर हैं। बता दे कि राॅकी ने कार से कहीं जाने के दौरान एक अन्य वाहन चालक से से विवाद किया और विवाद में एक युवक को गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक पुत्र राॅकी अपनी कार लैंड रोवर से कहीं जा रहा था सड़क पर एक स्विफ्ट कार उसकी लैंड रोवर के आगे चल रही थी। राॅकी अपने वाहन को उसके आगे ले जाने का प्रयास करने लगा मगर स्विफ्ट कार में बैठे लोगों ने साईड नहीं दी। आगे चल रही कार में क्षेत्र के करोबारी का बेटा सवार था। इसका नाम आदित्य बताया जा रहा है। राॅकी ने वाहन आदित्य के वाहन के आगे लिया। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच दोनों ही वाहनों में सवार युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राॅकी ने स्विफ्ट के चालक आदित्य को गोली मार दी।

दरअसल आदित्य एक जन्मदिवस समारोह से लौट रहा था। उसके साथ उसके साथी भी सवार थे। गोली चलने की घटना के बाद राॅकी वाहन लेकर निकल गया। वह घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस द्वारा वाहन को विधायक मनोरमा देवी के घर से बरामद किया गया है। घटना के विरोध में पटना के व्यवासियों ने विरोध किया और प्रदर्शन कर सड़कें जाम कर दीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -