JDU नेताओं ने शुरू किया NDA के खिलाफ जमीनी प्रचार अभियान
JDU नेताओं ने शुरू किया NDA के खिलाफ जमीनी प्रचार अभियान
Share:

पटना​ : बिहार में चुनावी प्रचार का दौर है। पहले दौर के मतदान के लिए सभी गठबंधन दल अपने - अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेता चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय सिंह द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की जा रही है। इन नेताओं का कहना है कि भाजपा द्वारा इन मसलों पर ठीक तरह से जवाब नहीं दिया जा सका है। मामले में यह बात सामने आई है कि भाजपा नेता सुशील मोदी पर भी आरोप दायर किए गए हैं। भाजपा बिहार को विशषे राज्य का दर्जा जेडीयू के विकास कार्यों पर अडंगा लगाने के लिए नहीं दे रही है।

भाजपा का प्रयास है कि बिहार में भी दिल्ली की तरह ही केंद्र सरकार विकास कार्यों को प्रभावित करने में लगी है। केंद्र को कार्यों को लेकर कहा कि बिहार के सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास करना चाहती है। सरकार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। यही नहीं बिहार के लिए वांछित पैकेज और अनुदान भी उन्हें मंजूर करना होगा। हालांकि भाजपा और इसके केंद्रीय व राज्य नेतृत्व द्वारा यह बात नहीं मानी जा रही है।

जिस राहत पैकेज बात केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। वह कितना दिया गया है। इस बात पर भी सरकार को विचार करना होगा। दूसरी ओर राज्य में आने वाले नेशनल हाईवे खस्ताहाल हैं। इस मामले में राज्य भाजपा द्वारा कहा गया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीति और नीयत पूरी तरह से साफ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नीति और सिद्धांत को लोगों के सामने रख सकते हैं। भाजपा पर और एनडीएनीत केंद्र की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -