रोडरेज केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया JDU नेता के बेटे रॉकी यादव
रोडरेज केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया JDU नेता के बेटे रॉकी यादव
Share:

पटना : बिहार के गया में ओवरटेक करने के बदले जदयू नेता के बेटे रॉकी यादव द्वारा 19 साल के लड़के को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की देर रात पुलिस ने रॉकी को उसके पिता के ही बोधगया स्थित एक प्लांट से बरामद किया।

शनिवार रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने उसके लैंडरोवर को पास न देने के कारण आदित्या राज सचदेवा नाम के एक लड़के पर गोली दाग दी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। रॉकी के पिता बिंदी यादव भी बाहुबली है। घटना के वक्त वो बोधगया से लौट रहा था।

उसके साथ उसके पिता और मनोरमा देवी का बॉडीगार्ड भी था। पुलिस ने पिता और बॉडीगार्ड को पहले ही हिरासत में ले लिया था। पिता पर बेटे को भगाने का आरोप था। पुलिस ने नेता के बेटे की गाड़ी और जिस पिस्टल से आदित्य की हत्या हुई उसे भी बरामद कर लिया है।

गया की एसपी गरिमा मलिक ने कहा कि रॉकी यादव को देर रात गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है। आदित्य की हत्या के बाद से एक बार फिर नीतीश सरकार सवालों के घेरे में फंस गई है। नीतीश ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होने कहा कि कानून अपना काम कर रही है और उससे ऊपर कोई भी नहीं है। दोषियों को सजा जरुर मिलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -