बिहार में गूंज रहा फिर नीतीश कुमार, JDU को 170 सीटों की बढ़त
बिहार में गूंज रहा फिर नीतीश कुमार, JDU को 170 सीटों की बढ़त
Share:

पटना : बिहार में वोटों की गिनती का गणित उल्टा हो गया हालांकि यह गणित एक्जिट पोल्स के सर्वेक्षणों के अनुसार रहा। हालांकि सीटों का आंकड़ा बिल्कुल वैसा नहीं है। मगर मतगणना के रूझानों में जेडीयू बहुमत की ओर बढ़ा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन एनडीए की हार तय मानी जा रही है। रूझानों के अनुसार JDU+170 सीटों की बढ़त के साथ सबसे आगे पहुंच गई है तो BJP+65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए रही। अन्य के खाते में 08 सीटों की बढ़त शामिल रही। लगता है बिहार में जनता को विकासवाद के नारे में छुपी सांप्रदायिकता का पता चल गया।

जिसके कारण जनता ने भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को नकार दिया। यहां महागठबंधन खेमा स्पष्ट बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जेडीयू नेतृत्व वाले महागठबंधन की बिहार में ताजपोशी होगी। हालांकि अंतिम रूप से अभी परिणाम आने शेष हैं। मगर स्थिति लगभग साफ हो गई है। रूझानों में भाजपा नेताओं को हार नज़र आने के बाद अब आत्ममंथन का दौर प्रारंभ हो गया है। नेताओं द्वारा ट्विट कर नीतीश खेमे को बधाई दी जा रही है तो नीतीश खेमे द्वारा जीत के लिए जनता को धन्यवाद का ट्विट भी किया गया है।

दूसरी ओर एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीए की हार के लिए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करारी शिकस्त है। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे नफरत पर प्यार की जीत बताया है। कुछ क्षेत्रों के रूझानों में जेडीयू को 68 सीटों की बढ़त मिल रही है तो आरजेडी 75 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं सरायरंजन में भाजपा 61 पर आगे चल रही है। एलजेपी 7 पर हम 3 पर और रालोसपा 3 पर आगे चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महागठबंधन को जीतने पर बधाई दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -