बिहार MLC चुनाव में JDU और BJP ने लहराया परचम, जानिए कौन है आगे और कौन पीछे
बिहार MLC चुनाव में JDU और BJP ने लहराया परचम, जानिए कौन है आगे और कौन पीछे
Share:

पटना: बिहार में हुए MLC चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बार 24 सीटों के लिए 187 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। 24 सीटों पर चार अप्रैल को मतदान हुआ था। NDA से JDU 11 तथा भाजपा 12 सीटों पर लड़ रही है। वही नालंदा विधान परिषद चुनाव में JDU उम्मीदवार रीना यादव 3000 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। दूसरे स्थान पर LJP के रामनरेश प्रसाद सिंह रहे। वहीं तीसरे स्थान पर RJD के वीरमणि उर्फ वीरन यादव रहे जिन्हें सिर्फ 500 वोटों से संतोष करना पड़ा।

वही औरंगाबाद विधानपरिषद चुनाव में 279 वोट से बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह जीते। दिलीप कुमार सिंह को 1794 वोट मिले तथा RJD उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को 1515 वोट प्राप्त हुए। पुर्णिया से बीजेपी के दिलीप जायसवाल MLC की सीट जीत गए हैं हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होना शेष है। 

वही एमएलसी चुनाव में बिहार के मुजफ्फरपुर के नतीजे सामने आए है। यहां दिनेश सिंह MLC की सीट जीत गए हैं। उन्होंने RJD के शंभू सिंह को हराया है। वही बिहार की राजधानी पटना में हुए MLC चुनाव के लिए मतगणना जारी है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है।

यूपी में सपा नेता युसूफ मलिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, क्या अखिलेश सरकार में करते आत्मसमर्पण ?

'किसान जल्द शुरू करेंगे नया आंदोलन..', राकेश टिकैत की मोदी सरकार को चेतावनी

सरकार का बड़ा ऐलान, माफ़ हुआ प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क, अभ्यर्थी बोले- 'कका अभी जिंदा है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -