टिकट न मिलने से गुस्साए BJP, JDU कार्यकर्ता, असंतुष्टों ने तोड़ा कार्यालय का फर्नीचर
टिकट न मिलने से गुस्साए BJP, JDU कार्यकर्ता, असंतुष्टों ने तोड़ा कार्यालय का फर्नीचर
Share:

पटना : बिहार में जनता परिवार महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के नेता अपने टिकट कटने से असंतुष्ट हैं। इन पार्टियों में बगावत का दौर है। कार्यकर्ता लगातार अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इस दौरान आज भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में ही हंगामा मचा दिया। इस दौरान कार्यकर्ता तोड़फोड़ करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो अपने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यालय के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्यालय में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की आखिरी सूची इस दौरान सामने आई। महागठबंधन के कैंडिडेट्स की घोषणा होने के बाद असंतुष्ट अपने आला नेताओं से मिलने का प्रयास करते रहे, लेकिन नेता कार्यकर्ताओं से नहीं मिले। इस दौरान ये कार्यकर्ता आला नेताओं को फोन घनघनाते रहे।

असंतुष्टों ने पार्टी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वारा का ताला तोड़ दिया। कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और फर्नीचर भी तोड़ डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने में लगे हैं। असंतुष्टों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश पति मिश्र के योगदान को पार्टी भूल गई और उनकी बहू को टिकट नहीं दिया गया। पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -