जयंत चौधरी का विवादित बयान, भाजपा को बताया 'बहुत जुतिया पार्टी'
जयंत चौधरी का विवादित बयान, भाजपा को बताया 'बहुत जुतिया पार्टी'
Share:

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी ने शामली में विवादस्पद बयान दिया है। जयंत चौधरी ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर की एक-एक ईंट उखाड़ने की चेतावनी तक दे दी है। इतना ही नहीं जयंत चौधरी ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा है कि यह जूतों से पिटाई करने में माहिर 'जूतिया पार्टी' है। 

शामली में आयोजित एक जनसभा संबोधित कर रहे जयंत चौधरी ने कहा है कि, 'आपने 1500 करोड़ रुपये का एक आलीशान केंद्रीय दफ्तर, भाजपा ने दिल्ली में बनाया है। पिछली दफा तो हम तोड़-फोड़ करने नहीं आए थे, लेकिन अबकी बार चूक करोगे तो अजित सिंहजी घोषणा करेंगे और हम लोग आएँगे और एक-एक ईंट उखाड़ कर फेंक देंगे आपके कार्यालय की।'  

वे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, 'ये आपको शराबी कहें, या आपको महामिलावत कहें, लेकिन मैंने भी इनके लिए नाम सोच रखा है, मैं गाली तो नहीं देना चाहता, किन्तु यह जूतों वाली पार्टी है, बहुत जूतिया पार्टी है।' इतना ही नहीं जयंत ने जाट बहुल क्षेत्र में कहा कि वे केवल किसानों की बात करते हैं, उन्होंने जाटों का ठेका नहीं ले रखा है। उनके इस बयान की शामली में सुर्ख़ियों में है।

खबरें और भी:-

इंदौर से चुनाव लड़ने पर खुद लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कही ऐसी बात

लोकसभा चुनाव: इस सीट से खड़े हो गए इतने उम्मीदवार, कि चुनाव आयोग के छूट गए पसीने

केजरीवाल ने लगाया कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -