अधिकारियों से भिड़े सेना के जवान
अधिकारियों से भिड़े सेना के जवान
Share:

नई दिल्ली: सेना के अधिकारी और सेन्य जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद  इतना बढ़ गया कि यह आपसी झड़प तक पहुंच गया। दरअसल यह वाकया अरूणाचल प्रदेश के किबतु के हलयूलियांग में हुआ। दरअसल विवाद की वजह अभ्यास के दौरान रोड मार्च के दौरान एक सेनिक को सीने में दर्द के बाद भी मार्च करवाए जाने और उस जवान की मौत हो जाने को लेकर रही।

दरअसल मार्च में एक जवान सीने में दर्द की शिकायत की जब उसका मेडिकल चेकअप हुआ तो उसे कोई परेशानी नहीं बताई गईं लेकिन मार्च में दौड़ने के बाद कुछ देर में उसकी मौत हो गई ऐसे में अन्य जवान अपने अधिकारी से विवाद करने लगे।

ऐसे में विवाद बढ़ गया और अधिकारी और सेना के जवानों में झड़प हो गई। जब इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में यह जानकारी मिली है कि वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडिंग ऑफिसर ने सेनिकों पर हमला किया था जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई थी। अब इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -