इस गाने को गाकर सुपरहिट हुए थे जावेद अली, टीवी शोज में बन चुके हैं जज
इस गाने को गाकर सुपरहिट हुए थे जावेद अली, टीवी शोज में बन चुके हैं जज
Share:

जावेद अली एक बेहतरीन सिंगर है और आज उनका जन्मदिन है। जावेद अली हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल,तेलुगु,मलयालम,कन्नड़ बंगाली,मराठी में भी गाने गा चुके हैं। आप सभी को बता दें कि जावेद अली का जन्म 5 जुलाई साल 1982 में दिल्ली में हुआ था। जावेद के पिता उस्ताद हामिद एक बेहद मंझे कव्वाली गायक रहे थे। जावेद अली के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने गायकी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म बेटी नंबर 1 से की थी।

आज तक जावेद ने हिंदी सिनेमा में कई गाने गाये हैं जो सुपरहिट हुए हैं। इस लिस्ट में एक दिन तेरी राहों में शामिल है। यह सुपरहिट गाना रहा है। यह गाना साल 2007 में आया था। यह गाना फिल्म नकाब का था और इसी गाने के चलते जावेद को सफलता मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म जोधा अकबर का गाना कहने को जश्ने बहारा है गाया था जो सुपरहिट गाना रहा था। इस गाने के अलावा वह कुन फाया कुन गाकर भी सुर्ख़ियों में रहे थे।

अब आज जावेद हिंदी सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायकों की फेहरिस्त में शामिल हैं। वैसे जावेद अली ने अपने टीवी करियर की शुरुआत भी की थी। वह ज़ी टीवी के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो सारेगामा पा लील चैम्प्स के जज के तौर पर नजर आए थे। इस शो के बाद वह सारेगामा पा सीने स्टार की खोज में बतौर प्रस्तोता भी नजर आए थे। फिलहाल जावेद के गाने को लोग बहुत प्यार देते हैं और उनकी आवाज के करोड़ो दीवाने हैं। फिलहाल जावेद को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

गिलोय पहुंचा सकता है आपके शरीर को भारी नुकसान, अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

तलाक के ऐलान के बाद एक साथ नजर आए आमिर खान-किरण राव

फिलीपींस में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 17 की मौत अन्य हुए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -