शशि थरूर ने गाया गाना तो जावेद अख्तर ने उड़ा डाला मजाक
शशि थरूर ने गाया गाना तो जावेद अख्तर ने उड़ा डाला मजाक
Share:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी अंग्रेजी भाषा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालाँकि अब हाल ही में उन्हें हिंदी को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। जी दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह एक हिंदी गाना गाते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके उच्चारण पर गीतकार जावेद अख्तर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आप देख सकते हैं हाल ही में शशि थरूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है लिखा है, "सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाने के लिए राजी किया गया। पूर्वाभ्यास और शौकिया लेकिन आनंद लें।"

वहीँ इसके बाद जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "वाह! हमारे पास हिंदी में भी लगभग एक ही गाना है।" जी दरअसल शशि थरूर हिंदी शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाए थे, इसी के चलते जावेद अख्तर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। अब इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। आप सभी को बता दें कि शशि थरूर ने 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाया जो साल 1974 की फिल्म अजनबी का हिस्सा था। आपको पता ही होगा यह गाना उस समय सुपरहिट हुआ था। वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि कुछ समय पहले ही जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबानियों से की थी।

जी दरअसल उन्होंने कहा था, ''जिस तरह तालिबान एक इस्लामी देश बनाना चाहता है तो ऐसे लोग भी हैं जो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। ये सभी लोग एक जैसी विचारधारा के ही हैं भले ही ये मुसलमान हों, ईसाई हों, यहूदी हों या हिंदू हों। तालिबान बर्बर है और उसका निंदनीय है। लेकिन जो लोग बजरंग दल, आरएसएस और वीएचपी जैसे संगठनों का समर्थन करते हैं, वो सब एक तरह के ही हैं।''

OMG: 10वीं की छात्रा ने सोशल मीडिया पर बने 'फ्रेंड' को गिफ्ट कर दिया 75 तोला सोना

अगर शहनाज की बात मान लेते तो आज जिन्दा होते सिद्धार्थ: KRK

BBC है नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता फहीम दश्ती की हत्या का जिम्मेदार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -