IPL 2021: शादी के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े जसप्रीत बुमराह, फिटनेस पर दे रहे ध्यान
IPL 2021: शादी के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े जसप्रीत बुमराह, फिटनेस पर दे रहे ध्यान
Share:

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। वे क्वारैंटाइन के दौरान अकेले कमरे में अपनी फिटनेस पर फोकस दे रहे हैं। उन्होंने होटल के रूम में वर्कआउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह वेट उठाते दिखाई दे रहे हैं।। IPLका 14 वां सीजन 9 अप्रैल से आरंभ होना है। बता दें कि पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है।

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद बायो-बबल से बाहर हो गए थे। वे 15 मार्च को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंधे। बायो-बबल छोड़ने की वजह से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उन्हें एक सप्ताह क्वारैंटाइन पर रहना होगा। इसके साथ ही उन्हें कई कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। बुमराह ने UAE में हुए पिछले सीजन में मुंबई के लिए खेले 15 मैचों में 27 विकेट लिए थे। 14 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनकी इकोनॉमी भी 6.50 के आस-पास थी। उन्होंने IPLमें खेले अब तक 92 मैच में 109 विकेट झटके हैं। मुंबई की टीम पिछले सीजन की चैम्पियन थी। उसने सबसे अधिक 5 बार IPLका खिताब जीता है।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल पंड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं। ये चारों प्लयेर इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के हिस्सा थे। रविवार को पुणे में खेले गए अंतिम वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर 2-1 से जीत दर्ज की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

तंजानिया के राष्ट्रपति मगुफुली के श्रद्धांजलि समारोह में भगदड़, 45 लोगों की मौत

ISSF विश्व कप- भारत की महिला ट्रैप टीम ने जीता स्वर्ण पदक

IPL 2021 को लेकर BCCI ने बदले नियम, अब 90 मिनिट में ख़त्म करना ही होगी पारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -