IPL 2021: पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए जोश हेज़लवुड, CSK में शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज़
IPL 2021: पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए जोश हेज़लवुड, CSK में शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज़
Share:

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगमी 14वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। CSK के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जबकि उनके स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जेसन बेहरेनडोर्फ को टीम में शामिल किया है। इस बात की जानकारी IPL की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 वनडे और 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ अपने करियर में दूसरी दफा IPL खेलते दिखाई देंगे। इससे पहले साल 2019 में वो मुंबई इंडियंस की टीम से भी खेल चुके हैं। वहीं हेजलवुड की बात करें तो उन्होंने अपना नाम IPL 2021 सीजन से बायो बबल में रहकर होने वाली थकान की वजह से वापस ले लिया था। जिसके बाद से CSK उनकी जगह खिलाड़ी को तलाश रही थी। जिस पर बेहरेनडोर्फ को अब टीम मने शामिल कर लिया गया है। 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स IPL में तीन बार खिताब जीत कर चुकी है। जिसके बाद चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से 10 अप्रैल को पहले मैच में रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।

IPL 2021: मुंबई और RCB में आज पहला मुकाबला, जानें अब तक किसका पलड़ा रहा है भारी

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में रियल मैड्रिड ने दर्ज की जीत

मिशन ओलंपिक सेल में सानिया मिर्जा हुई टॉप्स में चयनित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -