जसोदाबेन ने दिखाई अपनी सादगी, किए श्री महाकालेश्वर दर्शन

उज्जैन/इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का सादगी पसंद व्यक्तित्व एक बार फिर सामने आया है। दरअसल मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगर में जसोदाबेन शनिवार को दर्शन करने पहुंची। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी तरह से प्रवेश नहीं लिया बल्कि वे आम श्रद्धालु की ही तरह दर्शन करने के लिए पहुंची। उन्होंने सिंहस्थ के दौरान शिप्रा नदी के घाट पर स्नान किया और फिर श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए पहुंची। वे कुछ देर मंदिर परिसर में रहीं।

उन्होंने आम आदमी की ही तरह दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान ही आयोजित होने वाले वैचारिक कुंभ में शामिल होंगे। इस आयोजन में विश्व के धार्मिक गुरू शामिल होंगे। जसोदाबेन के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -