टोक्यो में बनेगी जापान की सबसे ऊंची इमारत, बढ़ाएगी अंतरराष्ट्रीय ख्याति
टोक्यो में बनेगी जापान की सबसे ऊंची इमारत, बढ़ाएगी अंतरराष्ट्रीय ख्याति
Share:

जापान की एक प्रमुख कंपनी ने मध्य टोक्यो में 390 मीटर ऊंची इमारत के निर्माण की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, मित्सुबिशी एस्टेट ने इस परियोजना का ऐलान किया। मित्सुबिशी एस्टेट के अध्यक्ष हिरोताका सुगियामा ने बताया कि यह गगनचुंबी इमारत शहर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति बढ़ाने में सहायता करेगी।

कंपनी 3 इमारतों के निर्माण के लिए जेआर टोक्यो स्टेशन के पास 3.1 हेक्टेयर क्षेत्र को पुनर्विकसित करेगी। इनमें से एक इमारत की ऊंचाई 390 मीटर होगी, जिसमें बेसमेंट में नीचे 5 मंजिलें और ऊपर 61 मंजिलें होंगी। यह इमारत जापान के ओसाका की 300 मीटर ऊंची इमारत अबेनो हरुकास से भी अधिक ऊंची होगी। इस परियोजना को पूरा होने में तक़रीबन 12 साल का समय लगेगा। कंपनी के मुताबिक 2028 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस इमारत में व्यवसायिक केंद्र और कार्यालय होंगे।

मित्सुबिशी एस्टेट ने इस परिसर में 7,000 वर्ग मीटर का एक प्लाजा बनाने की भी योजना बनाई है, जो बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त होगा। इरादा यह भी है कि विदेशी कंपनियों को यहां आने का न्योता देकर इसे वित्तीय व्यापार का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाया जाए। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना की कुल लागत करीब 10 खरब येन यानी 8 अरब डॉलर से भी अधिक होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -