जापान की एक और राजकुमारी हुई शाही परिवार से बाहर, किया आम नागरिक से विवाह
जापान की एक और राजकुमारी हुई शाही परिवार से बाहर, किया आम नागरिक से विवाह
Share:

टोक्यो : जापान के शाही परिवार की एक राजकुमारी ने टोक्यो के  मेईजी मंदिर के एक समारोह में एक आम नागरिक से शादी कर ली. बता दें, ये राजकुमारी अयाको वहां के सम्राट के चचेरे भाई की 28 वर्षीय बेटी हैं. बता दें, अयाको प्रमुख शिपिंग कंपनी निपन युसेन में काम करने वाले 32 वर्षीय केई मोरिया से शादी की है. इसके बाद उन्हें भी एक आम नागरिक की तरह रहना होगा. अयाको इस शादी के बाद राजपरिवार का हिस्सा नहीं रहेंगी. 

दरअसल, जापान की खबरो के अनुसार मोरिया कहते हैं कि वे अयाको को एक सामान्य जीवन जीने में मदद करेंगे और है और हर तरह की सुविधा देंगे. मोरिया चाहते हैं कि दोनों ही साथ में हंसी ख़ुशी रहें और साथ में काम कर सकें. उनका भी एक सपना है कि वे एक अच्छे दंपति की तरह खुशहाल परिवार बनाएं. अयाको ने पिछले हफ्ते ही राजा अकिहितो से विदा ली. आगे कहा कि राजशाही परिवार कि पूर्व सदस्य होने के नाते वे हमेशा राजा और रानी की मदद करने की कोशिश करेंगी. 

इसके पहले भी जापान की एक राजकुमारी ने एक आम नागरिक से शादी करके अपना राजशाही परिवार छोड़ दिया था. इसके बाद अब वो भी आम नागरिक की तरह जी रही हैं. इसके अलावा जापानी सम्राट की बड़ी नवासी भी 2020 में एक आम नागरिक से शादी करने करने वाली हैं. बात करें मोरिया कि तो उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अयाको को देखा था तभी तय कर लिया था कि वे उनके साथ पूरा जीवन बिताना चाहेंगे. शाही परिवार में विवाह करने वाली महिलाएं तो राजशाही का हिस्सा बन जाती हैं लेकिन आम पुरुष से शादी करने वाली महिलाएं इससे बाहर हो जाती हैं.  

खबरें और भी...

इंडोनेशिया विमान दुर्घटना: सभी 189 यात्रियों की मौत, बरामद होने लगे शव

नेपाल के प्रधानमंत्री हुए अस्पताल में भर्ती, पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे मिलने

अमेरिका में जोरों से हो रहा राष्ट्रपति ट्रम्प का विरोध, पोस्टर लगा कर कूड़े से की तुलना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -