एक खरबूजे की कीमत 20 लाख..., इतने में तो न जाने क्या-क्या खरीद लेंगे आप
एक खरबूजे की कीमत 20 लाख..., इतने में तो न जाने क्या-क्या खरीद लेंगे आप
Share:

टोक्यो: एक खरबूजे की कीमत 15 से 20 लाख रुपये, आप सोच रहे होंगे कि इतने पैसों में तो आप एक 1BHK फ्लैट खरीद सकते हैं, या एक कार खरीद सकते हैं या फिर 15 मोटरसाइकिल, वो भी 15 बुलेट। लेकिन, यह बात बिलकुल सत्य है, विश्व में युबरी (yubari melon) नामक एक ऐसा खरबूजा है, जो 20 लाख रुपये किलो तक बिकता है। इसकी खेती दुनियाभर में केवल जापान में ही की जाती है। जहां इसे ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।

बता दें कि इस फल को बेचने पर प्रतिबन्ध है। जापान में इसकी बिक्री नीलामी के जरिए की जाती है। इसे विश्व का सबसे महंगा फल भी माना जाता है। मसाला बॉक्स फूड नेटवर्क के अनुसार, 2021 में यह खरबूजा 18 लाख रुपये में बेचा गया था, तो वहीं, 2022 में इसकी नीलामी लगभग 20 लाख रुपये में हुई। इस फल को तैयार होने में लगभग 100 दिन का समय लगता है।  travelfoodatlas के अनुसार, ये महंगा इसलिए होता है, क्योंकि इसकी खेती में बहुत मेहनत लगती है। इसे बेहद कम रकबे में उगाया जाता है। धूप से सुरक्षित रखने के लिए इस फल को विशेष टोपियों से ढका जाता है, सही आकृति तथा मिठास वाले इसके फलों को ही बिक्री में नीलामी के लिए चुना जाता है। बाकी को बेकार समझा जाता है।

इस खरबूजे की खेती जापान के युबारी शहर में की जाती है। यह शहर खरबूजे के राजा के तौर पर जाना जाता है। इस कीमती खरबूजे का नाम इस शहर के नाम पर ही रखा गया है। युबारी पहाड़ों से घिरा हुआ शहर है। युबारी के दिन और रात के तापमान में भी बहुत फर्क होता है। यह जलवायु खरबूजे के लिए एकदम सही है। तापमान का अंतर जितना अधिक होगा, खरबूजा उतना ही मीठा होगा। युबारी भीतर से नारंगी रंग का होता है। साथ ही ये बेहद मीठा होता। इसकी बाहरी त्वचा हरी होती है और महीन सफेद जाली से ढकी रहती है। माना जाता है कि, इसका जाल जितना महीन होगा, फल उतना ही मीठा होगा।

युबारी खरबूजा की मिठास के कारण, इसका इस्तेमाल जेली, आइसक्रीम और केक बनाने में किया जाता है। युबारी खरबूजा को यहां के लोग अपना गौरव मानते हैं। बता दें जापान में लोग गिफ्ट के रूप में लोगों को महंगे फल देना पसंद करते हैं। युबरी खरबूजों को महंगे गिफ्ट श्रेणी में रखा जाता है। किसी शुभ अवसर पर लोग इस खरबूजा को लोगों को उपहार के रूप में देना पसंद करते हैं।

'भारत को मिले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सुरक्षा..', रूस ने फिर निभाई दोस्ती

शिया बहुल मुल्क में सुन्नी मौलवी की निर्मम हत्या, मस्जिद से किडनैप कर सिर में मारी 3 गोली

'आतंकवाद को अच्छे और बुरे में बांटना बंद करो..', संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो टूक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -