भारत में जापानी रेस्टोरेंट्स और फूड चैन का होगा निवेश
भारत में जापानी रेस्टोरेंट्स और फूड चैन का होगा निवेश
Share:

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिंजो आबे के साथ दांडी कुटीर पहुॅंचे। यहाॅं कुटीर का अवलोकन करने के बाद दोनों ने जापान और भारत के बीच होने वाले विभिन्न समझौतों को लेकर संयुक्त बयान दिया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने जापान से परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के लिए एक समझौता किया था। इस समझौते को लेकर जापान की संसद और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का धन्यवाद है। शिंजो आबे ने व्यक्तिगत तौर पर इस समझौते को लेकर अच्छे प्रयास किए थे।

इस समझौते ने हमारे उर्जा क्षेत्र के लिए नया अध्याय जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा सहयोग वैश्विक स्तर पर है। जापान के सहयोग से मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को बल मिलेगा। हम जापान के सबसे बड़े पार्टनर हैं। अब भारत में जापानी लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। इस पर मुझे प्रसन्नता है। परिवहन, रक्षा व उर्जा क्षेत्र में भारत और जापान ने आपसी समझौते किए हैं।

उन्होंने अपील की, कि जापानी लोग अधिकाधिक तौर पर भारत में जापानी रेस्टोरेंट खोले। उनका कहना था कि भारत ऐसी व्यवस्था करेगा जिससे जापानी लोग भारत के व्यंजन मंगवा सकेंगे और उनका आनन्द ले सकेंगे। इस अवसर पर मुझे प्रसन्नता है कि निवेश के लिए हम जापान से चर्चा करेंगे।

उन्होंने विकास के लिए किए जाने वाले विभिन्न समझौतों का स्वागत किया। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि जापान और भारत संयुक्त तौर पर साथ साथ आगे बढ़ेंगे। दोनों ही देश आर्थिक सहयोग बढ़ाऐंगे। मेक इन इंडिया को लेकर जापान प्रतिबद्ध है।

जापान के PM का हुआ भव्य स्वागत, नजर आया हिंदुस्तानी रंग

शिंजो आबे के साथ PM मोदी पहुंचे 'सिद्दी सैयद मस्जिद'

जफर होते तो नहीं बनता पाकिस्तान - योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -