टोक्यो : देश में मंगलवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसे देखते हुए सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। आपदा में अब तक अलग-अलग शहरों में 16 लोगों के घायल होने की खबर है।
हिमस्खलन की चपेट में आने से पाकिस्तानी पर्वतारोही की मौत, चार अन्य घायल
वापस ली सुनामी की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक देश के मौसम विभाग ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि सागर की एक मीटर ऊंची लहरें टोक्यो के उत्तर में जापान सागर के तट से टकरा सकती है। लेकिन 10 सेमी ऊंची ही लहरें उठीं। लिहाजा जापान के मौसम विभाग ने भूकंप के तीन घंटे बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बताया कि उनकी सरकार पूरी तरह आपदा से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों को भूकंप को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
ईरान को चेताने के लिए 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका, चीन ने कहा- परिणाम गंभीर होंगे
यातायात भी हुआ प्रभावित
इसी के साथ स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से यामागाता और नीगाता प्रांत में 16 लोग घायल हुए। भूकंप से हुए नुकसान का अभी मूल्यांकन नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने भूकंप आने के तुरंत बाद बुलेट ट्रेन रोक दी थी, हालांकि बुधवार सुबह से इसे शुरू कर दिया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने आपातकालीन बैठक में कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि फिर से बड़ा भूकंप आ सकता है। यामागाता और नीगाता में खराब मौसम का पूर्वानुमान जताया गया है। इलाके में भूस्खलन की भी आशंका है।
Beach घूमने का शौक रखते हैं तो ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच
VIDEO: अचानक फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, कि छत से टकरा गई एयर होस्टेस, भय से सहम गए यात्री
अदालत में पेशी के लिए आए थे मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति, अचानक कुर्सी से गिरे और निकल गई जान