जापान ने ईरान पर से प्रतिबंध हटाया
जापान ने ईरान पर से प्रतिबंध हटाया
Share:

टोक्यो: शुक्रवार को जापान ने अपने एक महत्वपूर्ण समझौते को पूरा होने के बाद अपने एक अहम निर्णय के तहत ईरान पर लगाए गए अपने प्रतिबंध को हटा दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जापान के मंत्रिमंडल ने परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने वाला ऐतिहासिक समझौता हाल ही में पूरा हो जाने के बाद ईरान पर से अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाने को आज मंजूरी प्रदान कर दी है.

तथा खबर है की ईरान पर से अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाने के बाद अब इसके बाद जापानी कंपनियां ईरान के तेल और गैस उद्योग में निवेश के प्रति आश्वस्त हो सकेंगी। इस मामले में जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशी हिदे सुगा ने अपनी एक जानकारी के दौरान बताया कि हमारी सरकार ईरान को निर्यात में जापानी निवेश और तेल और गैस से जुड़े कारोबार में निवेश पर प्रतिबंधों को निरस्त करेगी।

इस चर्चा में जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशी हिदे सुगा ने आगे कहा कि हम ईरानी परमाणु मुद्दे पर अंतिम समझौते का सतत क्रियान्वयन को समर्थन जारी रखेंगे क्योंकि यह परमाणु अप्रसार को लागू करने एवं पश्चिम एशिया में स्थिरता में योगदान का एक रास्ता है. 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -