जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सुमित्रा ताई समेत इन हस्तियों को पद्म सम्मान
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सुमित्रा ताई समेत इन हस्तियों को पद्म सम्मान
Share:

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

गृहमंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया है। बता दें कि यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

बता दें कि इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई और एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं।

तो इस वजह से मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस

अमेरिकी प्रोत्साहन पर चिंता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

2020 में ग्लोबल एफडीआई में 42% की आई गिरावट, आउटलुक हुआ कमजोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -