जापान में 2 लाख से अधिक मुर्गियों को दे दी मौत
जापान में 2 लाख से अधिक मुर्गियों को दे दी मौत
Share:

तोक्यो :  जापान में बर्ड फ्लू के संक्रमण से यूं तो मुर्गियों के मरने का सिलसिला जारी है लेकिन अब प्रशासन ने ही जिंदा मुर्गियों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण संक्रमण की रोकथाम तो करना है ही वहीं लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।

एक जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने दो लाख से अधिक मुर्गियों को मारने का काम शुरू किया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जापान के विभिन्न शहरों में मुर्गी पालन केन्द्रों का संचालन किया जाता है, यहां बीते कुछ दिनों से मुर्गियों में बर्ड फ्लू संक्रमक बीमारी फैल रही है और इसके चलते ही मुर्गियां या तो मर रही है या फिर अब इन्हें मार दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार मुर्गियों को मारने के लिये अभी तक चार बार अभियान चलाया जा चुका है। बताया जाता है कि अधिकारियों को तो बीमारी की रोकथाम के काम में लगाया गया है वहीं लोगों से भी यह कहा जा रहा है कि वे मुर्गी और अंडे खाने से दूर रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल मुर्गियों और उत्पादों को लाने ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से हुई फिर दो पक्षियों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -